Tuesday, August 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, एबीवीपी ने कॉलेज की समस्याओं...

बच्चों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, एबीवीपी ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन


Deoli News 11 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना देवली की कलिका पेट्रोलिंग यूनिट देवली की हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोएडा पहुंचकर करीब 30 नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं को किडनैपिंग से बचाव सहित महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने बच्चों को किसी अनजान व्यक्ति से टॉफी या अन्य सामग्री नहीं लेने, अनजान व्यक्ति से लिफ्ट नहीं लेने और किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करने की जानकारी दी। साथ ही यातायात नियमों के साथ किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में परिजनों अथवा पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य को दिया ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवली ने छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करवाने तथा राजकीय महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्राचार्य को दिए पांच सूत्री ज्ञापन में नवीन भवन निर्माण, रिक्त शैक्षणिक पद भरने व डेपुटेशन रद्द करने, विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषय शुरू करने तथा एनसीसी इकाई स्थापित करने की मांग की गई। जिला संयोजक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय की जर्जर स्थिति 2022 से बनी हुई है और पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। महाविद्यालय में 1800 से अधिक विद्यार्थी हैं, जबकि पर्याप्त शैक्षणिक पद नहीं हैं।

विद्यार्थी परिषद ने मांगों के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है, इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। इस दौरान नगर सहमंत्री नमन यादव, गौरव धर्मानी, इकाई उपाध्यक्ष स्नेहा मीणा, संजना बैरागी, रोहित मीणा, विकास गुर्जर, कमलेश शर्मा, पूर्व नगर मंत्री संदीप कुम्हार, कोमल वर्मा, दीक्षा जैन, वंदना वर्मा और कृष्णा मीणा सहित कार्यकर्ता मौजूद थी।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here