Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट रोकथाम अभियान के तहत मंगलवार को गौरव पथ स्थित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया।

टीम ने मैसर्स रिलायंस रिटेल लिमिटेड से धनिया पाउडर एवं मिल्किट ब्रांड के बिस्कुट के सैंपल लिए। गुणवत्ता व मानकों की जांच के लिए दोनों नमूनों को प्रयोगशाला में भिजवाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. मदन लाल गुर्जर, रामकृष्ण गोठवाल और सांवरमल नेहरा मौजूद रहे। उक्त कार्रवाई के दौरान टीम के साथ तिलक वर्मा एवं प्रदीप भी साथ थे।



