Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव को लेकर देवली शहर में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। शहर के सभी 35 वार्डों में पार्षद पद के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
मतदान शुरू होते ही लोग अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें भी नजर आने लगीं। मतदान को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। खासकर देवली के उन हिस्से के लोगों को उत्साह है, जो पहली बार नगर पालिका के लिए मतदान करेंगे। इनमें देवली गांव, बोयडा, शहर का जयपुर रोड, अंबापुरा कॉलोनी के ग्रामीण शामिल है। मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाते हुए अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं तथा प्रशासन और पुलिस की टीमें पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।
शहर के 35 वार्डों में होने वाले मतदान के साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद होना शुरू हो गया है। नगर पालिका चुनाव को लेकर आधा दर्जन सेक्टर ऑफिसर जुटे हुए हैं।


