Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मंडफिया स्थित सांवरिया सेठ में अमावस्या के मौके पर देवली के सांवरिया भक्तों की ओर से 11 सितंबर को 10 वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। भंडारे में आने वाले भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार भंडारे का आयोजन मंडफिया स्थित अटल सेवा केंद्र परिसर में किया जाएगा। यहां सुबह 5 बजे से सांवरा की इच्छा तक श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। आयोजन में सभी भक्तों को आमंत्रित किया गया है। इसमें करीब 11 हजार लोगों के लिए प्रसादी बनाई जा रही है। यहां सुबह 5 से 9 बजे तक श्रद्धालुओं को अल्पाहार होगा। जबकि 9 बजे बाद भोजन (प्रसादी) शुरू की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के आने व ठाकुर जी की इच्छा तक चलेगा। इस भंडारा समिति में करीब एक दर्जन लोग देवली के शामिल है।



