Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत आयोजित साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं लोक कला गतिविधियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में देवली ब्लॉक के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोहना, टोंक में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में समूह प्रथम (कक्षा 5 से 8 वर्ग) में आर्यन जैन, डिंपल महावर, कुणाल ठागरिया और यक्षिका मेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह द्वितीय (कक्षा 9 से 12 वर्ग) में निशा कुमारी बैरवा, श्रुति वैष्णव, समीर बैरवा और महिमा शर्मा ने भी जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। जिला स्तर पर कुल 10 प्रतियोगियों को विजेता घोषित किया गया, जिनमें 8 विजेता देवली ब्लॉक से रहे। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि देवली ब्लॉक के विजेताओं में चार प्रतियोगी राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय देवली, दो पीएम श्री देवली, एक पीएम श्री दूनी तथा एक शहीद सोहनलाल वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली से रहे।
उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का ब्लॉक स्तरीय आयोजन राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय देवली में किया गया था।



