Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर चल रहे कमोडिटी वाइज विशेष अभियान के तहत गुरुवार को सीआईएसएफ कैंटीन का निरीक्षण किया गया।
सीआईएसएफ कमांडेंट मनजीत कुमार की उपस्थिति में मिर्च पाउडर विनीबा ब्रांड एवं प्रॉपराइटरी फूड चॉको कैम्प के दो नमूने लिए गए। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. मदन लाल गुर्जर, राजवीर सिंह चरण एवं आराधना शर्मा सहित सीआईएसएफ कैंटीन प्रभारी ओपी मीणा मौजूद थे।



