Saturday, September 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessगणेश चतुर्थी पर टीवीएस का स्पेशल ऑफर, 95% तक फंडिंग और 9,600...

गणेश चतुर्थी पर टीवीएस का स्पेशल ऑफर, 95% तक फंडिंग और 9,600 तक की महाबचत

(मार्केट न्यूज़)


Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणेश चतुर्थी के मौके पर होटल दुर्गा निवास के पास स्थित राजस्थान मोटर्स (आरएम) देवली की ओर से टीवीएस दोपहिया वाहनों पर विशेष त्योहारी ऑफर दिए जा रहे हैं। शोरूम संचालक बालकिशन मालू ने बताया कि ग्राहकों को फाइनेंस, एक्सचेंज, कैश डिस्काउंट और आकर्षक उपहारों का लाभ मिलेगा।

चुनिंदा टीवीएस मॉडलों पर 95% तक फंडिंग, 4.99% से शुरू ब्याज दर, शून्य प्रोसेसिंग फीस और 5 हजार 999 से शुरू डाउन पेमेंट की सुविधा दी जा रही है। टीवीएस स्पोर्ट और रेडॉन मॉडल पर 9,600 तक का कुल लाभ मिल रहा है। इसमें 3,100 तक कैश डिस्काउंट और 6,500 तक एक्सचेंज लाभ शामिल है। उन्होंने बताया कि टीवीएस के विभिन्न स्कूटर और बाइक मॉडल भी उपलब्ध हैं। टीवीएस जुपिटर स्मार्ट कनेक्ट में स्मार्ट फीचर्स, दो हेलमेट रखने वाला यूटिलिटी बॉक्स, स्मार्ट इंडिकेटर, हैजर्ड लैंप और इनफिनिटी लाइट जैसी सुविधाएं हैं। गणेश चतुर्थी पर बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को सफारी ट्रॉली बैग का उपहार दिया जा रहा है। चुनिंदा मॉडलों पर फाइनेंस, एक्सचेंज और बायबैक योजनाएं उपलब्ध हैं। फ्लिपकार्ट ऑनलाइन बुकिंग पर भी कैशबैक ऑफर मिल रहा है। महज 5 मिनट में लोन प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा है। फाइनेंस और एक्सचेंज फाइनेंसर की शर्तों के अधीन रहेंगे। इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में टीवीएस आईक्यूब भी उपलब्ध है।

कंपनी के अनुसार आईक्यूब के 10 लाख हैप्पी कस्टमर हो चुके हैं। इसकी शुरुआती बेस कीमत एक लाख 15 हजार 134 से है। इसके अलावा टीवीएस सर्विस कराने वाले ग्राहकों को मानसून सीजन में ऑयल-पार्ट्स पर 10% तक डिस्काउंट, एक सर्विस और वॉशिंग फ्री का लाभ दिया जा रहा है। टीवीएस मोटर कंपनी पिछले 3 महीने से भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में नंबर वन कंपनी बनी हुई है और आने वाले समय में वैश्विक बाजार की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनने की दिशा में बढ़ रही है।

कंपनी ने ग्राहकों की जरूरत के अनुरूप मॉडल, तकनीक, बेहतर माइलेज और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पेश किए हैं, जिससे ग्राहक संतुष्टि के क्षेत्र में उसे पुरस्कार भी मिले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here