Wednesday, September 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपालिकाध्यक्ष चुनाव का सस्पेंस खत्म, अब केवल सीधा मुकाबला तय

पालिकाध्यक्ष चुनाव का सस्पेंस खत्म, अब केवल सीधा मुकाबला तय


Deoli News 16 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ खत्म हो गया। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के बनवारी लाल बैरवा और भाजपा की कजोड़ी देवी के नामांकन सामने आए हैं।

यानी अब मुकाबला सीधे कांग्रेस और भाजपा के बीच होगा। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन को लेकर आखिरी समय तक राजनीतिक हलचल बनी हुई थी। वार्ड 29 से निर्दलीय पार्षद के रूप में चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल हुए मुकेश कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। उनकी घोषणा के बाद मुकाबला त्रिकोणीय होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। लेकिन नामांकन दाखिल करने की निर्धारित समय-सीमा तक मुकेश कुमार अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सके। इसके साथ ही उनके चुनाव मैदान में उतरने को लेकर चल रहा सस्पेंस भी खत्म हो गया। बुधवार को जारी अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तुत अभ्यर्थियों की आधिकारिक सूची में केवल दो नाम शामिल हैं।

सूची के अनुसार बनवारी लाल बैरवा कांग्रेस प्रत्याशी और कजोड़ी देवी भाजपा प्रत्याशी हैं। इस तरह देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव अब कांग्रेस बनाम भाजपा की सीधी टक्कर बन गया है। मुकेश कुमार के निर्दलीय मैदान में नहीं उतरने से त्रिकोणीय मुकाबले की संभावनाओं पर विराम लग गया है। अब दोनों प्रमुख दलों के बीच पार्षदों के समर्थन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। जबकि दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के कैंडिडेट के अलावा आरओ ऑफिस से 2 और फार्म भी बाहर ले जाए गए थे। लेकिन यह वापस जमा नहीं हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here