Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दिवंगत सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की पुण्यतिथि पर श्री जाट समाज विकास समिति देवली की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
समिति के जितेंद्र चौधरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एकत्रित करना एवं जागरूकता बढ़ाना है। शिविर 18 सितंबर को केशव ब्लड बैंक देवली में आयोजित होगा। रक्तदान का समय सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा। समिति ने आमजन एवं युवाओं से रक्तदान करने की बात कही है।


