Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आवां स्थित श्री गोपाल भगवान मंदिर में शनिवार को राधाष्टमी पर श्रीराधा रानी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। पुजारी विष्णु पाराशर ने बताया कि राधा रानी के प्राकट्य दिवस पर मंदिर समिति की ओर से गोपाल जी का पंचामृत से अभिषेक कर नई पोशाक धारण करवाई गई।
श्रृंगार के बाद भगवान को माखन-मिश्री एवं खीर तथा राधा रानी को दही-अरबी का भोग लगाया गया। इस अवसर पर श्री गोपाल मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर समिति से जुड़े ओमप्रकाश सोनी, बाबूलाल, देवेंद्र भारद्वाज समेत मौजूद थे।
पनवाड़ से हिंगलाज माताजी चांदली की 12वीं पदयात्रा आयोजित
पनवाड़ से शनिवार को हिंगलाज माताजी मंदिर चांदली के लिए 12वीं पदयात्रा रवाना हुई। श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ नाचते गाते चांदली पहुंचे और ध्वजा चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पानी, चाय, फल व शरबत की व्यवस्था कर यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा व्यवस्थाओं में पारस सैनी, जगदीश प्रसाद शर्मा, महावीर प्रसाद माली, नोरत सैनी एवं राजकुमार खटीक सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।
वहीं विनोद मीणा, पूर्व सरपंच पूरणमल वर्मा, ग्राम पंचायत पनवाड़ प्रशासक सत्यनारायण माली एवं समाजसेवी यादराम माली सहित अन्य ने सेवा कार्यों में सहयोग किया। चांदली पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
राधा रंग में रंगे सांवरिया, गुलाबी आभा और मोरपंखी से श्रृंगार



