Saturday, September 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविजेता खिलाड़ी सम्मानित, चार का राज्य स्तर पर चयन हुआ

विजेता खिलाड़ी सम्मानित, चार का राज्य स्तर पर चयन हुआ


Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) 70वीं जिला स्तरीय जिम्नास्टिक क्रीड़ा प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष, छात्र-छात्रा वर्ग) का पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में आयोजित हुआ। संस्था प्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि तनसुख बैरवा पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नगर पालिका देवली रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय चंद्रप्रकाश माहेश्वरी ने की। विद्यालय एसडीएमसी सदस्य संजय सिंहल, प्रियंका बंसल, रमेश गोयल एवं मुकेश मित्तल सहित पार्षद कुलदीप चौधरी और कैलाश पंचोली उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में प्रधानाचार्य पप्पूलाल वर्मा मौजूद थे। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में कल्याण सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिग्गी, केंद्रीय विद्यालय मालपुरा, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दूनी और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदवाड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। यहां स्थानीय विद्यालय के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर विद्यालय में खुशी है।

चयनित विद्यार्थियों में कृष्णा बैरवा, सत्यनारायण बैरवा, गुनगुन ग्वाला और प्रीति प्रजापत शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी एक अक्टूबर से बीकानेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here