कमियां मिलने पर दिया नोटिस
Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) खाद्य सुरक्षा दल द्वारा मंगलवार को देवली स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने और णमोकार अस्पताल के पास संचालित ‘मेवाड़ी चाह’ एवं ‘फादर्स कैफे’ पर निरीक्षण की कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान फादर्स कैफे की रसोई में कमियां पाए जाने पर संचालक को इंप्रूवमेंट नोटिस थमाया गया तथा चीज केक का नमूना लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. मदन लाल गुर्जर के साथ सहायक कर्मचारी तिलक वर्मा, होमगार्ड संजय बैरवा एवं वाहन चालक राकेश सैनी मौजूद थे।


