Monday, October 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबस स्टैंड को शहर के मध्य यथावत रखने की मांग...

बस स्टैंड को शहर के मध्य यथावत रखने की मांग…

  • नगर पालिका ने एसडीएम को लिखा पत्र

  • व्यापार महासंघ ने भी सौंपा ज्ञापन, व्यापार प्रभावित होने की जताई आशंका


Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड को वर्तमान स्थान पर ही यथावत संचालित रखने की मांग को लेकर व्यापार महासंघ और आमजन की आवाज के बाद नगरपालिका प्रशासन ने भी पहल की है।

 

सोमवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर ने उपखंड अधिकारी को पत्र लिखकर बस स्टैंड को शहर से बाहर स्थानांतरित नहीं करने तथा पूर्व संचालित स्थल पर ही बनाए रखने की अनुशंसा की है। इसी तरह व्यापार महासंघ देवली ने इस संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वर्तमान बस स्टैंड वर्षों से शहर के मध्य स्थित है। इससे मुख्य बाजार के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को कारोबार में सुविधा मिलती है और आमजन को भी आवागमन में सहूलियत रहती है। महासंघ ने आशंका जताई कि यदि रोडवेज बस स्टैंड को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाता है, तो मुख्य बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों के व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

साथ ही, यात्रियों और आम नागरिकों को भी अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ़ सहित पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपकर जनहित और स्थानीय व्यापार को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखने की मांग की। महासंघ का कहना है कि बस स्टैंड शहर के मध्य रहने से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है, जबकि इसके बाहर जाने से स्थानीय व्यापार प्रभावित होने की आशंका है।

व्यापारियों की मांग और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका प्रशासन ने एसडीओं को पत्र लिखकर बस स्टैंड को पूर्व निर्धारित स्थान पर ही यथावत रखने की अनुशंसा की है।

देवली में युवक पर चाकू से हमले की आशंका, सीने पर मिला कट का निशान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here