पंचायत राज चुनावों को लेकर थर्ड मोर्चा ने भी भरी हुंकार
Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भगत सिंह सेना की बैठक सोमवार को गोविंद गार्डन कुचलवाड़ा रोड पर आयोजित हुई। इसमें किसान नेता नरेश मीणा के नेतृत्व में आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई।
नरेश मीणा द्वारा नियुक्त प्रभारी राधेश्याम मीणा (श्योपुर) ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि थर्ड मोर्चा किसानों, गरीबों और ग्रामीणों के हितों की लड़ाई लड़ते हुए चुनाव मैदान में उतरेगा। देवली क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में संगठन मजबूत करने और जनसमर्थन जुटाने पर जोर दिया गया। बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने प्रभारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में थर्ड मोर्चा के उम्मीदवारों को विजयी बनाने और संगठन की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान कहीं लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए अपने आवेदन प्रस्तुत किए। यहां बैठक में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 25 आवेदन प्राप्त हुए।



