Thursday, October 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsशिक्षक की बाइक चोरी, मामला दर्ज

शिक्षक की बाइक चोरी, मामला दर्ज


Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के पनवाड़ मोड़ स्थित शिव मंदिर धर्मशाला से एक शिक्षक की मोटरसाइकिल चोरी होने का गुरुवार को थाने में मामला सामने आया है।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालानाडा में कार्यरत शिक्षक ललित नावरिया ने देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार टोंक निवासी ललित नावरिया रोजाना टोंक से स्कूल आते-जाते हैं। उन्होंने गत 17 अक्टूबर की शाम अपनी लाल रंग की टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल पनवाड़ मोड़ स्थित शिव मंदिर की धर्मशाला में खड़ी की थी। दशहरे की छुट्टियों के बाद 21 अक्टूबर को जब वे स्कूल जाने के लिए वाहन लेने पहुंचे, तो मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली।

काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, जिस पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए जाने की आशंका जताई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here