Sunday, November 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनिर्माण के अभाव में अधूरा पड़ा यूरिनल, व्यापारी और ग्राहक परेशान

निर्माण के अभाव में अधूरा पड़ा यूरिनल, व्यापारी और ग्राहक परेशान

दीपावली से पहले निर्माण पूरा कर चालू कराने की मांग

(पब्लिक इशू)


Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गुरुद्वारा रोड पर पुलिस थाने की दीवार से सटकर बना वर्षों पुराना सार्वजनिक यूरिनल निर्माण कार्य अधूरा रहने से लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मरम्मत के चलते पिछले दिनों इसे वापस शुरू कराने की पहल की गई थी, लेकिन अब तक इसका निर्माण पूरी तरह पूरा नहीं होने से आमजन को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त यूरिनल आसपास के दर्जनों दुकानदारों, ग्राहकों और क्षेत्रवासियों के लिए सार्वजनिक सुविधा का प्रमुख स्थान है। इसके बावजूद कई महीनों से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। ऐसे में बाजार में आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों को पेशाब के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गत 22 अक्टूबर को व्यापार महासंघ के अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ ने व्यापारियों के साथ नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर शहर की विभिन्न व्यवस्थाओं में सुधार के साथ उक्त यूरिनल का निर्माण कार्य पूरा करवाकर उसे चालू कराने की मांग की थी। इसके बावजूद अभी तक इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है।

दीपावली पर बढ़ेगी परेशानी

दीपावली का त्योहार नजदीक होने से बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। सार्वजनिक यूरिनल की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में कुछ लोग आसपास की दीवारों, अधूरे बने यूरिनल की दीवार की आड़ और खाली स्थानों पर पेशाब कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।

व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ ने नगर पालिका मंडल से मांग की है कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए गुरुद्वारा रोड स्थित यूरिनल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाकर इसे आमजन के लिए शुरू किया जाए, ताकि व्यापारियों, ग्राहकों और क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

आखिर क्यों नहीं हो रहा काम?

गुरुद्वारा रोड स्थित सार्वजनिक यूरिनल का निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है। मामूली मरम्मत और निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से दर्जनों दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नगर पालिका के पास इस छोटे से निर्माण कार्य को पूरा करवाने के लिए कोई कारीगर या जिम्मेदार कर्मचारी नहीं है।

दीपावली जैसे बड़े त्योहार से पहले भी यदि यह सुविधा शुरू नहीं हो पाती है तो आमजन परेशान होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here