Thursday, November 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनवाचारपूर्ण शिक्षण, डिजिटल तकनीक और विद्यार्थियों की प्रतिभा ने निरीक्षण दल को...

नवाचारपूर्ण शिक्षण, डिजिटल तकनीक और विद्यार्थियों की प्रतिभा ने निरीक्षण दल को किया प्रभावित


Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में वार्षिक शैक्षणिक सामूहिक पर्यवेक्षण संपन्न हुआ। विद्यालय की आधुनिक शिक्षण पद्धति, डिजिटल संसाधनों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों का निरीक्षण दल ने अवलोकन किया।

प्राचार्य नवरत्न मित्तल के अनुसार पर्यवेक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर के सहायक आयुक्त दिनेश चन्द्र मीणा के नेतृत्व में हुआ। निरीक्षण दल में कैलाश चन्द्र मीणा, कृष्ण कुमार मीणा, दिल बहादुर सिंह, हेमन्त कुमार पण्ड्या और सुरेन्द्र कुमार मीणा शामिल रहे। दल ने प्रार्थना सभा, कक्षाओं, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। कक्षाओं में डिजिटल पैनल, स्मार्ट शिक्षण, गतिविधि आधारित अधिगम और लर्निंग बाय डूइंग के प्रयोग विशेष आकर्षण रहे।

दल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन और समस्या समाधान कौशल विकसित करने के प्रयासों की सराहना की। सहायक आयुक्त दिनेश चन्द्र मीणा ने विद्यालय की प्रगतिशील कार्यसंस्कृति की प्रशंसा करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कौशल आधारित शिक्षा और अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

समापन पर प्राचार्य नवरत्न मित्तल ने निरीक्षण दल का आभार व्यक्त किया तथा प्राप्त सुझावों को विद्यालय की भावी कार्ययोजना में शामिल करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here