दमकल ने समय रहते पाया काबू
Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में कोटा रोड स्थित रंगमहल होटल के पास गुरुवार को रिपेयरिंग के लिए मैकेनिक की दुकान पर आई एक कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान कुछ देर के लिए यहां अफरा तफरी का माहौल हो गया।
दमकल की सूचना के अनुसार वेन में गैस सिलेंडर लगा हुआ था। अचानक वन में आग लग गई। यह घटना शाम करीब 4:50 बजे की है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और नगर पालिका दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। फायरमैन नीरज चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाई।
स्थानीय लोगों की तत्परता और समय पर दमकल पहुंचने से संभावित नुकसान टल गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कोटा रोड पर भी मैकेनिक की दुकान के बाहर लंबे समय से खड़ी एक कार में आग लगने की घटना सामने आई थी।


