पुलिस की लोगों से समझाईश
Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली पर्व पर घास भैरू की सवारी के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए नासिरदा थाना पुलिस ने सोमवार को सीएलजी बैठक में ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सवारी खींचने वाले लोगों पर पटाखे फेंकना, हुड़दंग करना या किसी तरह का विवाद पैदा करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नासिरदा थानाधिकारी रोडूमल ने ग्रामीणों से अपील की है कि सवारी में नशे की हालत में शामिल नहीं हों और अपने साथ धारदार हथियार, लाठी-डंडे या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं नहीं लाएं। सवारी के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखें तथा निर्धारित मार्ग और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक संदेश फैलाने से बचें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने ग्रामीणों से घास भैरू की सवारी को परंपरागत उत्साह, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग करने की बात कही है।


