Wednesday, November 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबांध में अवैध मछली पकड़ते 6 आरोपी गिरफ्तार, 35 किलो मृत मछलियां...

बांध में अवैध मछली पकड़ते 6 आरोपी गिरफ्तार, 35 किलो मृत मछलियां और दो नाव जब्त


Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध में बिना वैध लाइसेंस एवं अनुज्ञापत्र के अवैध रूप से मछली पकड़ने के मामले में देवली पुलिस ने 6 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 35 किलोग्राम मृत मछलियां, दो नाव, दो बड़े प्लास्टिक जाल और आठ रस्सियां जब्त की हैं।

पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशानुसार एवं पुलिस उप अधीक्षक देवली मदन लाल ढाका के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रीति रत्नू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 10 नवंबर को देवली थाने के सहायक उप निरीक्षक अब्दुल वहाब पुलिस के साथ गश्त एवं निगरानी कर रहे थे। इस दौरान नेगड़िया चौराहे के पास मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति नावों के माध्यम से बीसलपुर बांध में चोरी-छिपे अवैध रूप से मछली पकड़ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम नेगड़िया पुलिया के पास बांध पहुंची, जहां दो अलग-अलग नावों में छह व्यक्ति मछली पकड़ते मिले। पुलिस ने उनसे मछली पकड़ने संबंधी वैध लाइसेंस एवं अनुज्ञापत्र मांगे।

 

लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। गिरफ्तार आरोपियों में चुमन सहनी, धनही सहनी, देवेंद्र सहनी, जेलेश्वर सहनी एवं सुनील सहनी निवासी ढबोलिया व गोविन्द द्वारा, थाना मधुबन एवं पिपरा, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) तथा वकील सहनी निवासी किनारा, जिला मोतिहारी (बिहार) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजस्थान मत्स्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अब्दुल वहाब, कांस्टेबल धारासिंह एवं कांस्टेबल हरीश कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here