Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस मौके पर शहर के वार्ड नंबर 26 में महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार भाई दूज की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और महात्म्य की कहानी सुनी। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की परंपरा निभाते हुए एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। घरों में भी बहनों ने भाइयों का तिलक कर मिठाई खिलाई और उनके सुखद जीवन की कामना की।



