अभियान में हासिल की 91% उपलब्धि
Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित हीरो कंपनी के अधिकृत शोरूम गोयल मोटर्स ने इस वर्ष फेस्टिवल 100 (F100) अभियान के तहत अब तक 91 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। शोरूम में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार वाहनों की बिक्री में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Health News : देवली में नि:शुल्क होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन
गोयल मोटर्स के जनरल मैनेजर दिनेश गोयल ने बताया कि हीरो कंपनी की ओर से 30 अगस्त से 7 दिसंबर तक फेस्टिवल 100 अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शोरूम को कुल 1175 वाहन बेचने का लक्ष्य दिया गया है। इसके मुकाबले अब तक 1070 वाहनों की बिक्री हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में 965 वाहन बेचे गए थे। इस प्रकार इस वर्ष अब तक 105 वाहन अधिक बिक चुके हैं। उन्होंने बताया कि शोरूम में सबसे अधिक मांग स्प्लेंडर की रही है, जो बिक्री के मामले में पहले स्थान पर है। इसके बाद डीलक्स दूसरे नंबर पर है।
वहीं 125 सीसी श्रेणी में एक्सट्रीम सहित अन्य मॉडल भी ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। मांग अधिक रहने के चलते फिलहाल शोरूम में स्प्लेंडर की उपलब्धता समाप्त हो गई है। दिनेश गोयल ने बताया कि हीरो कंपनी की ओर से वर्कशॉप को 2.O श्रेणी में अपग्रेड किया जा चुका है, जबकि शोरूम का 2.O अपग्रेडेशन होना बाकी है।
मार्च 2027 तक शोरूम को भी इस श्रेणी में शामिल करने की उम्मीद है। उन्होंने बिक्री में बढ़ोतरी का श्रेय ग्राहकों के विश्वास और हीरो के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को देते हुए सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।


