“गुलेल से किया घायल”
Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली क्षेत्र में कबूतरों का शिकार करने वाले युवकों की गतिविधियां एक बार फिर सामने आई हैं। पिछले दिनों शहर के ज्योति मार्केट में सुबह के समय दो व्यक्ति कबूतरों का शिकार करते दिखाई दिए थे।
मामला संज्ञान में आने के बाद देवली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया था। अब गुरुवार दोपहर देवली शहर से सटे हनुमाननगर थाना क्षेत्र की ज्योति कॉलोनी में इसी तरह की घटना सामने आई है। यहां रिलायंस मॉल के सामने वाले गली में दो युवकों ने गुलेल से कबूतर का शिकार किया। बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों में से पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और गुलेल से निशाना साधकर एक कबूतर को घायल कर दिया। इसके बाद युवक घायल कबूतर को अपने साथ लेकर बाइक से रवाना हो गया। घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल यह हिस्सा हनुमान नगर थाना क्षेत्र में आता है।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाए चिंताजनक है। पुलिस में लोगों से कहा कि अपने आसपास इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखें और पक्षियों का शिकार करने वालों की जानकारी संबंधित थाने को दें, ताकि पक्षियों को बचाया जा सके।
पिछली न्यूज़:-
देवली में फिर सक्रिय गुलेल से पक्षियों का शिकार करने वाले युवक! वीडियो आया सामने


