Wednesday, November 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsफाइनेंस कंपनी से 7 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर वाहन खुर्द-बुर्द करने...

फाइनेंस कंपनी से 7 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर वाहन खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज


Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस थाने में न्यायालय के इस्तगासे के माध्यम से एक फाइनेंस कंपनी के साथ 7 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ऋण पर लिया गया वाहन खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया गया है।

इसे लेकर लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड की देवली शाखा के अधिकृत प्रतिनिधि विक्रम सिंह द्वारा पेश किए गए परिवाद में बताया गया कि 20 फरवरी 2024 को अंबापुरा (टोंक) निवासी लेखराज दरोगा पुत्र छोटू दरोगा ने, अंजली नरुका पत्नी लेखराज दरोगा तथा बीलपुर (जयपुर) निवासी रामनारायण गुर्जर पुत्र ग्यारसी लाल गुर्जर ने गारंटर बनकर कंपनी से एक ट्रक पर 7 लाख रुपए का ऋण लिया था। आरोप है कि आरोपियों ने ऋण की किस्तें नहीं चुकाईं और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करते हुए बिना कंपनी की अनुमति के वाहन को खुर्द-बुर्द कर अन्यत्र हस्तांतरित कर दिया।

कंपनी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के समक्ष इस्तगासा पेश किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल राजाराम जाट को सौंपी है।

तीन बहनों का इकलौता भाई था पीयूष, बनास नदी में डूबने से बुझ गया घर का चिराग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here