Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव-2024 के तहत नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को देवली-उनियारा विधानसभा सीट के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।
इस तरह देवली-उनियारा विधानसभा सीट के लिए कुल 13 नामांकन दाखिल हुए है। सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी हनुमान मीणा ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव में देवली-उनियारा विधानसभा सीट के लिए आईएनसी से कस्तूर चंद मीना, नेशनल फ्यूचर पार्टी से रामदेव एवं निर्दलीय प्रत्याशी खुशीराम धाकड़, रामसिंह मीना, शकील उर रहमान, नरेश कुमार मीना, दिनेश कुमार, प्रहलाद सैनी, ओमप्रकाश, जसराम एवं उमाशंकर ने अपना नामांकन दाखिल किया।
पेट्रोल पंप संचालक पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक रिजर्व रखे-जिला रसद अधिकारी
जिला रसद अधिकारी ओम प्रकाश जोतड़ ने विधानसभा उपचुनाव-2024 को देखते हुए जिले के पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक रिजर्व रखने के निर्देश दिए है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव की समाप्ति तक समस्त पेट्रोल पंप संचालक एक हजार लीटर पेट्रोल, 2500 लीटर डीजल एवं 200 लीटर ऑयल का स्टॉक (डेड स्टॉक के अतिरिक्त) रिजर्व रखेंगे।



