Deoli News 9 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश की राजधानी जयपुर, अजमेर, टोंक समेत जिलों की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। लेकिन इसकी गति काफी धीमी हो गई है।
जिससे बांध में आवक एकाध सेमी की हो रही है। बुधवार सुबह तक यह जलस्तर आरएल 313.88 मीटर पर पहुंच गया है, जिससे बांध में 27.460 टीएमसी पानी जमा हो गया है, जो बांध की कुल भराव क्षमता का 70.95% है। वहीं कुल भराव क्षमता 315.50 मीटर है। जबकि त्रिवेणी का जल स्तर 2.80 मीटर दर्ज किया गया है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में बांध के कैचमेंट एरिया में कोई बारिश नहीं हुई है, लेकिन अब तक कुल वर्षा 319 मिमी हो गई है। बांध का जल स्तर धीमी गति से बढ़ने से जुलाई में बांध छलकने की संभावना खत्म होती नज़र आ रही है
बांध के जल के अधिकारियों का अनुमान है कि मानसून सत्र खत्म होने में अभी काफी समय है। ऐसे में आने वाले दिनों में बांध का जल स्तर और भी बढ़ सकता है। उल्लेखनीय है कि पूर्ण भराव क्षमता के बाद बांध के अधिशेष पानी को नदी में छोड़ा जाता है।


