Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को न्यायालय परिसर में हुए। इस दौरान मतदान प्रकिया सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक चली।
मतदान में 76 अधिवक्ताओ ने अपने मत का प्रयोग किया। कोर्ट परिसर में मतदान शुरू होने से अंतिम मत तक अधिवक्ताओ में हार जीत के कयास चलते रहे। निर्वाचन अधिकारी पारस जैन व प्रदीप नागरवाल ने प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना कर विजेताओं की घोषणा की। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रामधन चौधरी को 40 व सांवरिया बैरागी को 36 मत मिले। इस तरह 4 मतो से रामधन चौधरी विजय घोषित हुए। चौधरी अभिभाषक संघ के नए अध्यक्ष होंगे। वही उपाध्यक्ष पद लिए जोरावर सिंह मीणा को 48, भावना जैन को 24, रणजीत बैरवा 4 मत मिले। यहां जोरावर सिंह मीणा को 24 मतो से विजय घोषित किए गए। चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद अधिवक्ताओ के द्वारा विजेता प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। विजेता प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।



