Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationचयनित छात्रा का अभिनंदन, छात्राओं को ब्यूटी किट वितरित

चयनित छात्रा का अभिनंदन, छात्राओं को ब्यूटी किट वितरित


Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारदडा चांदली में शुक्रवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड में चयनित छात्रा अक्षिता मीना का सम्मान किया गया। वहीं पुरस्कार वितरण किया गया।

इस दौरान वाइस प्रिंसिपल रामकिशन मीणा, संस्था प्रधान नेहरू निशा मंसूरी, भंवरलाल वैष्णव, धनराज पाराशर, सोहन बरवड़, गोपाल लाल गुर्जर, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे। इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड योजना में सत्र 2023-24 में कक्षा एक से 8 तक की की बालिकाओं को 40 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया जाता है।

व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत छात्राओं को बांटे ब्यूटी किट

दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शुक्रवार को कौशल विकास ब्यूटी किट वितरण कार्यक्रम हुआ। उप प्रधानाचार्य अनुराधा कलवार ने बताया कि 25 छात्राओं को ब्यूटी किट का वितरण किया गया।

यह किट कक्षा 9 से 12 की व्यवसाय अध्ययन में ब्यूटी विषय वाली 25 छात्राओं को दिया गया। जिससे वह प्रायोगिक काम कर सकेगी। ब्यूटी ट्रेनर पूजा सेन बताया कि ब्यूटी किट में हेयर स्टाइल, फेशियल, फाउंडेशन, ब्लश, हाइलाइटर, आईशैडो, नेल आर्ट, मैनीक्योर, पेडीक्योर में काम आने वाले विभिन्न उपकरण है। व्यवसाय शिक्षा के कौशल मित्र प्राध्यापक लादूलाल मीणा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत आईटी और ब्यूटी दो ट्रेड हैं। जिसमें कुल 212 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इससे वे अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d