Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsअर्हम ध्यान योग शिविर में बता रहे है स्वास्थ्य की कुंजी

अर्हम ध्यान योग शिविर में बता रहे है स्वास्थ्य की कुंजी


Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त करने तथा तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए शहर के श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पटेल नगर में अर्हम ध्यान योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि यह ध्यान योग शिविर मुनि प्रणम्य सागर की प्रेरणा से महिला मंडल के संयोजन में किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत गत 17 मई को हो चुकी है। वही यह ध्यान योग से 23 में तक चलेगा। इसमें प्रशिक्षक आशु जैन लोगों को शारीरिक व बीमारियों से मुक्ति पाने तथा मानसिक तनाव दूर करने के लिए अर्हम योग का प्रशिक्षण दे रही है। उक्त योग शिविर में महिला, पुरुष शामिल हो सकते हैं। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 5:30 से साढ़े 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है लोगों का जीवन स्वस्थ, तनाव मुक्त व निर्मल हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d