Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceबिजली, पानी, सड़क की समस्या को लेकर सौपा ज्ञापन

बिजली, पानी, सड़क की समस्या को लेकर सौपा ज्ञापन


Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित शिव नगर कॉलोनी के लोगों ने पानी व सड़क की समस्या निस्तारण की मांग को लेकर सोमवार को उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में बताया कि कॉलोनी में करीब 200 लोग रहते हैं और कई मकान निर्माण अधीन है। इतनी अधिक जनसंख्या होने के बावजूद कॉलोनी में पीने के पानी व रोड की समस्या है। उक्त कॉलोनी नगर पालिका के पेराफेरी क्षेत्र में आने की वजह से स्थानीय प्रशासन की ओर से समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता। वहीं कॉलोनी के सभी व्यक्ति पीने के पानी के लिए दौलता पुलिया के समीप बने पॉइंट पर जाते हैं, जो प्रतिदिन जाना असुविधाजनक है। वही इससे हादसे की संभावना बनी रहती है। ज्ञापन में कॉलोनी में जलापूर्ति व्यवस्था करने तथा सड़क बनाने की मांग की। इसी तरह इन लोगों ने शिवनगर कॉलोनी में पिछले एक माह से बिजली आपूर्ति में हो रही ट्रिपिंग व कम वोल्टेज की समस्या के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि बिजली आपूर्ति समुचित नहीं होने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित तौर पर काम नहीं कर पा रहे। वही ट्रिपिंग से लोग परेशान है। लोगों का कहना है कि अधिक कनेक्शन होने से ट्रांसफार्मर पर लोड है।

जिसकी वजह से घरों में रखे विद्युत उपकरण फूंकने का खतरा सता रहा है। लोगों ने उक्त समस्या में सुधार किए जाने की मांग की है।  ज्ञापन सौपने में रामघनी देवी, कुसुमलता शर्मा, संपत्ति देवी, कैलाशी, रेनू, ममता सीता, अंजना वर्मा, सुनीता, नरेश कुमावत समेत दर्जनों लोग थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d