Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली डीएसपी रामसिंह के सुपरविजन में पुलिस थाना दूनी द्वारा अवैध बजरी खनन और अवैध शराब की रोकथाम के लिए दो अलग-अलग कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी हेमंत जनागल के अनुसार सोमवार को वन विभाग नाका के सामने राजमहल में 2 बिना नंबरी ट्रैक्टर खड़े थे, जिनमें अवैध बजरी भरी हुई थी। इस पर उन्हें जब्त किया गया। वहीं अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह रविवार को आंवा-चांदली माताजी जाने वाले रोड से सुखपाल पुत्र प्रताप मीणा निवासी स्कूल के पास राजकोट थाना दूनी के कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब के जब्त कर सुखपाल के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।



