Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबैंक खातों में गबन करने का आरोपी गिरफ्तार

बैंक खातों में गबन करने का आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना घाड़ द्वारा सोमवार को एक कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के आदेशानुसार व डीएसपी रामसिंह के मार्गदर्शन में घाड़ पुलिस ने 2 साल से फरार चल रहे आरोपी पुष्पेंद्र तोगड़ा को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पुष्पेंद्र तोगड़ा पर बैंक प्रबंधन में रहते हुए बैंक खातों में गबन करने का आरोप था। उसने 92 लाख 53 हजार 567 रुपए का गबन किया था। मामला थाने के प्रकरण दर्ज किया गया था। थानाधिकारी हरिराम वर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी पुष्पेंद्र तोगड़ा पुत्र मिट्ठूलाल जाट निवासी माधोगंज थाना मेहन्दवास टोंक व हाल निवासी कैप्टन कॉलोनी जयपुर, पुरानी टोंक है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d