Deoli News 30 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब का परिवहन करने के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया है, जो कार में शराब का परिवहन कर रहे थे।
थाना प्रभारी अयूब खां के अनुसार थाना पुलिस को अजमेर बायपास नाना होटल के समीप एक वैगन आर कार में शराब का परिवहन करते दो जने मिले। पुलिस ने चालक धनराज उर्फ धन्नालाल पुत्र हीरालाल मीणा निवासी बस स्टैंड लुहारी कला थाना हनुमान नगर व राजेंद्र सिंह पुत्र मोहनलाल मीणा निवासी तेजाजी मोहल्ला लुहारी कला को गिरफ्तार किया है। उनके पास 6 कर्टन अवैध शराब के बरामद हुए। इसी तरह थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी सुरेश कुमार मिश्रा पुत्र जगदीश प्रसाद मिश्रा निवासी गर्गपुर थाना बदोसा, जिला बांदा उत्तर प्रदेश को पुलिस उपाधीक्षक जहाजपुर की ओर से गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी एक अबोध बालिका से छेड़छाड़ के आरोप में वांछित था।
मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार
हनुमान नगर थाना पुलिस ने गत 19 मार्च की रात टीकड़ स्थित चामुंडा माता मंदिर के दानपात्र को तोड़ने तथा चोरी करने के दर्ज प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित आरोपी कजोड़ पुत्र देव मोग्या निवासी जाल का मेवदा थाना केकडी को गिरफ्तार किया है। यह फरार चल रहा था।



