Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने बुधवार दोपहर गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध रूप से शराब के परिवहन के आरोप में पकड़ा है।
महिला के पास से 48 पव्वे देशी शराब ज़ब्त की गई है। पुलिस की जानकारी के अनुसार थाना देवली के सहायक उप-निरीक्षक सीताराम गुर्जर ने बुधवार को कस्बे में गश्त के दौरान चर्च रोड पर मुखबिर की सूचना प्राप्त की। मुखबिर ने बताया कि एक महिला, जिसके पास सफेद रंग के कट्टे में शराब भरी है। बीसलपुर गेस्ट हाउस के पास जयपुर रोड पर किसी वाहन का इंतज़ार कर रही है। सूचना पर पुलिस मय महिला कांस्टेबल मीरा और कांस्टेबल पहुंचे। वहाँ मुखबिर के बताए हुलिए की एक महिला खड़ी मिली। पूछताछ में महिला ने अपना नाम राजराणी देवी पत्नी सतसिंह सांसी निवासी पोल्याडा, थाना दूनी बताया।
उसके पास कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें खाकी रंग के कार्टून में देशी शराब के 48 पव्वे भरे हुए मिले। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।
नेतागिरी भूला दूंगा, बहुत सो की भूला चुका हूं, कांग्रेसी नेता को हडकाया थानेदार ने, देखिए Video


