हर वर्ष 20 फरवरी को होता है आयोजित
Deoli News 20 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म शिक्षण संस्थान में मंगलवार को विश्व सामाजिक न्याय दिवस का अयोजन किया गया। संस्था निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि 1995 में विश्व शिखर सम्मेलन डेनमार्क में आयोजित किया गया था।
जिसमें 100 से अधिक राजनीतिक नेताओं ने गरीबी, बेरोजगारी के खिलाफ लड़ने और सुरक्षित समाज के लिए कार्य करने का संकल्प किया था। इसके 10 साल बाद संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने फरवरी 2005 में सामाजिक विकास के कार्यों की समीक्षा करते हुए हर वर्ष 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने का निर्णय किया। उन्होंने बताया कि उक्त दिवस को मनाने का उद्देश्य सभी लोगों में सामाजिक असमानताओं के बारें में जागरूकता को बढावा देना, गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा, धर्म, जाति, लिंग भेदभाव इन सभी के बारे में जागरूक करना है। दिव्यांग छात्र-छात्राओं के साथ कार्य करते हुए इन्हे समाज की मुख्यधारा से जोडकर सामाजिक न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखापाल सत्यनारायण सेन, प्राचार्य महेश कुमार शर्मा, (कोर्स कोर्डिनेटर) कृष्णा देवी, अंशु शर्मा, जगत बहादुर यादव, (विशेष शिक्षक) अभिजित यादव, बिरदी चन्द प्रजापत, विवेक टांक, मनोज गुर्जर, शिवराज गुर्जर, (विशेष शिक्षिका) कोमल शर्मा, उर्मिला गौतम, उपासना गुर्जर आदि थे।


