Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआउट ऑफ सिलेबस आया प्रश्न : बोनस अंक या परीक्षा दोबारा कराने...

आउट ऑफ सिलेबस आया प्रश्न : बोनस अंक या परीक्षा दोबारा कराने की मांग


Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एमडीएसयू) की ओर से बुधवार को आयोजित हुई परीक्षा में ‘आउट ऑफ सिलेबस’ प्रश्न आने पर विद्यार्थियों ने नाराजगी व्यक्त की है।

इसे लेकर छात्र एकता परिषद, देवली की ओर से परीक्षा नियंत्रक के नाम देवली कॉलेज के प्राचार्य को एक ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में बताया कि बुधवार को बीए द्वितीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर में हिंदी साहित्य आधुनिक कथा साहित्य का पेपर हुआ। यह पेपर आधुनिक कथा साहित्य, कहानी और उपन्यास पर आधारित होना था। छात्रों का आरोप है कि प्रश्न पत्र में ऐसे प्रश्न पूछे गए, जो बीए द्वितीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर के ‘स्किल इन असेसमेंट कोर्स’ (हिंदी साहित्य कथा पर कथेत्तर गद्य साहित्य, आत्मकथा एवं जीवनी विविध विधाओं) पर आधारित थे।

विद्यार्थियों ने ज्ञापन में बताया कि जो छात्र केवल आधुनिक कथा साहित्य को पढ़कर परीक्षा देने गए थे, वे इस पेपर को हल करने में असमर्थ रहे। लिहाजा, विद्यार्थियों ने मांग की है कि विश्वविद्यालय या तो सभी छात्रों को बोनस अंक दे या फिर यह प्रश्न पत्र पुनः आयोजित कराए। इस दौरान छात्रसंघ महासचिव इमरान पठान, विशाल मीणा, आदिल खान, नरेन्द्र, कौशल, देवेंद्र, सुनील, हेमंत, दिलकुश, हरीश, मनीषा, शुभांगी, पूजा, कुमकुम आदि मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के गेट पर टायर जलाकर भी प्रदर्शन किया।

हीरालाल नागर के गुस्से के आगेे कांप गया JEN, अब नहीं बचोगे तुम, जानिए क्यों आया मंत्री को गुस्सा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d