Deoli News 8 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान टोंक की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को देवली स्थित केसर माताजी मंदिर परिसर में हुई।
बैठक संस्थान के संरक्षक प्रहलाद तलाईच के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक एकता, युवा प्रतिभाओं के सम्मान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई। वहीं सर्वसम्मति से आगामी 28 जून को दूनी में जिला स्तरीय सर्व माली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य, विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष एवं उनकी नवगठित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
समारोह के सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति, मंच संचालन समिति, पंजीयन समिति, भोजन व्यवस्था समिति, प्रचार-प्रसार समिति सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक के बाद संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पनवाड़ पहुंचकर बाकेरा माताजी के जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद माली के यहां आयोजित भोग कार्यक्रम में भाग लिया।



