Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखंड क्षेत्र में अवैध खनन, भण्डारण और निर्गमन पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम तय करने को लेकर गुरुवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में एसडीओ रूबी अंसार की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक वृत देवली हेमराज, तहसीलदार देवली, दूनी व नगरफोर्ट सहित देवली थाना प्रभारी दौलतराम व दूनी थानाधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी, परिवहन अधिकारी गंगाराम और खनन विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा 29 दिसम्बर से आगामी 15 जनवरी तक चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। यहां कहा गया कि अवैध खनन के विरुद्ध सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
क्षेत्र में अवैध खनन और भण्डारण पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाए और इस संबंध में की जाने वाली प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपखंड अधिकारी कार्यालय में देनी होगी


