Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में मावट के साथ नए साल की दस्तक...

देवली में मावट के साथ नए साल की दस्तक…

रिमझिम बारिश से खिली किसानों की मुस्कान, सर्दी का सितम बढ़ा


Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नए साल 2026 के स्वागत के साथ ही देवली क्षेत्र के मौसम ने करवट ली है। गुरुवार तड़के सुबह 5 बजे से ही क्षेत्र में हल्की से मध्यम दर्जे की रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया, जो कई घंटों तक धीमे-धीमे लगातार जारी रहा।

इस ‘मावट’ ने जहाँ एक ओर कड़ाके की ठंड और ओस के साथ ठिठुरन बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरों पर सुनहरी खुशी ला दी है। लगातार हुई इस बारिश से शहर की सड़कें पूरी तरह तरबतर नजर आईं और लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे। कृषि विशेषज्ञों और किसानों का मानना है कि नए साल की यह पहली बारिश रबी की फसलों के लिए अमृत समान है। खेतों को प्राकृतिक सिंचाई मिलने से फसलों की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद जग गई है, जिससे अन्नदाता उत्साहित है।

कोहरे और रिमझिम फुहारों के बीच बढ़े ठंड के इस प्रकोप ने जनजीवन की रफ्तार को भले ही धीमा किया हो, लेकिन खेती-किसानी के लिहाज से इसे एक शुभ संकेत माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है। गुरुवार सुबह 10 बजे भी 16 डिग्री का तापमान रहा। इस दौरान शहर के हाईवे एवं प्रमुख जगहों पर स्थित चाय की स्टालों पर खासी भीड़ रही। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d