Deoli News 31 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 15 जनवरी को ध्वज पूजन और 21 जनवरी को गणेश निमंत्रण का आयोजन होगा।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 3 फरवरी से 7 फरवरी तक चलेगा, जिसमें पंच कुंडीय यज्ञ, कथा वाचक अनिरुद्ध खांडल द्वारा नानी बाई को मायरो और कलश यात्रा शामिल है। इस अवसर पर कलश यात्रा में हाथी, घोड़े और ऊंट भी शामिल होंगे। खाटू श्याम की शीश प्रतिमा को सबसे पहले सीकर खाटू श्यामजी मंदिर में दर्शन करवा कर बैंड बाजे के साथ मंदिर पर लाया जाएगा। आचार्य ब्रजमोहन शर्मा के सनिध्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर का निर्माण श्याम परिवार द्वारा आवा रोड पर राजकीय कन्या महाविद्यालय के सामने होगा।



