Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsआम हो गए 90 फीसदी, रचना मीणा ने प्राप्त किए 96.4 प्रतिशत...

आम हो गए 90 फीसदी, रचना मीणा ने प्राप्त किए 96.4 प्रतिशत अंक


Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा समय में विद्यार्थियों के बीच इतनी प्रतिस्पर्धा हो गई है कि बोर्ड परीक्षाओं में 90 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त करना आम हो गए हैं।

सोमवार को कक्षा 12 उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आए नतीजो में ब्लॉक के कई सरकारी व निजी स्कूल के दर्जनों बच्चों ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए है। जानकारी के अनुसार शहीद सैनिक मोतीलाल मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोल्याडा 12वीं कृषि विज्ञान का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस विद्यालय की छात्रा रचना मीना पुत्री सीताराम मीणा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि मीणा समेत सभी शिक्षकों को बधाई दी है। वहीं शहीद हंसराज जाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवारिया के कला वर्ग के छात्र संजीत प्रजापति ने 95.80 फ़ीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड़ के कला वर्ग की छात्रा कर्मा धाकड़ ने 94.2 फ़ीसदी अंक प्राप्त किए है। कर्मा की सफलता से स्कूल प्रबंधन में खुशी है। इसके अलावा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी के छात्र अमन मीणा ने 94.80 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह जानकारी प्रधानाचार्य भंवरलाल कुमार ने दी।

शहर की आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल में कला व विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल प्रिंसिपल सोनल कंछल ने बताया कि सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। जिन्हें बधाई दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d