Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबाढ़, अतिवृष्टि एवं जलभराव से निपटने के दिए निर्देश

बाढ़, अतिवृष्टि एवं जलभराव से निपटने के दिए निर्देश

मानसून पूर्व तैयारी की एडीएम ने बैठक ली


Desk News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अतिरिक्त जिला कलक्टर टोंक सुरेश चौधरी ने निर्देश दिए है कि जिले में बाढ़, अतिवृष्टि एवं जल भराव की परिस्तिथियों ने निपटने के लिए पूर्ण तैयारियां रखें। एडीएम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक ली।

उन्होंने आपदा प्रबंधन के संबंध में सभी विभागों को विभागीय कार्य योजना बनाने एवं समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानिया, उपखंड अधिकारी टोंक राहुल सैनी सहायक कलक्टर अनिता खटीक समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। एडीएम ने कहा कि वर्षा ऋतु में जनहानि एवं पशुहानि नहीं होनी चाहिए। आपदा प्रबंधन संबंधित विभागों के अधिकारी सुरक्षात्मक उपाय के लिए उचित प्रबंधन की कार्यवाही 15 जून से पूर्व सुनिश्चित कर लें। साथ ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना करें।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को 15 जून से पूर्व नालों की मरम्मत एवं सफाई कार्य करवाने के निर्देश दिए। जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए मड पंप की व्यवस्था पूर्व में की सुनिश्चित कर ली जाए। शहर की जिन कॉलोनियों में जलभराव की समस्या रहती है, उन्हें चिन्हित कर जल निकासी की कार्य योजना बनाए। जीर्ण शीर्ण भवनों आदि की जांच कर पूर्व में ही सुरक्षात्मक कार्यवाही कर लिए जावें।

एडीएम ने जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार जैन को नावों, रक्षा पेटियो, रस्सो, टॉर्च आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिले में उपलब्ध बाढ़ बचाव उपकरणों संसाधनों की जांच पूर्व में ही कर ली जावे, ताकि आपदा की स्थिति में सभी उपकरण चालू हालात मे उपलब्ध रहे। संवेदनशील स्थानो पर चेतावनी बोर्ड एवं गेज आदि के डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं। सभी छोटे-बडे बांधो पर ऑयल, ग्रीलिसरिंग का काम कर लिया जावें। बीसलपुर बांध परियोजना के अधिशाषी अभियंता मनीष बंसल को बांध में पानी की आवक एवं भराव क्षमता के दौरान प्रभावित व्यक्तियों की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d