Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsआयुर्वेद हेल्थ कैंप में 49 रोगियों को परामर्श

आयुर्वेद हेल्थ कैंप में 49 रोगियों को परामर्श


Deoli News 8 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृष्ण गोपाल कालेड़ा व जन सेवा समिति देवली के तत्वाधान में शनिवार को देवली में एक दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर लगा।

जन सेवा समिति के अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि शिविर की शुरुआत मां सरस्वती वंदना के साथ की गई। इस मौके पर शिविर में वैध सुशील कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग रोगों से ग्रसित रोगियों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया। इन रोगियों को दवाइयां का वितरण भी किया गया। यहां कैंप में 49 रोगियों को चिकित्सीय परामर्श मिला। शिविर में जन सेवा समिति के नवल मंगल, घीसालाल टेलर, सत्यनारायण गोयल, श्यामलाल पारीक, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, प्रहलाद शर्मा, राजेंद्र, सुरेंद्र सिंह नरूका समेत ने रोगियों को सेवाएं दी तथा शिविर की व्यवस्थाओं में योगदान दिया।

कनेक्शन तो हो गए, लेकिन पानी नहीं…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d