Deoli News 8 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिनवाणी सुरक्षा एवं सज्जा का आयोजन आगामी 11 जून को श्रीचंद्र प्रभु मंदिर देवली सदर बाजार में होगा।
इसके तहत सुबह 7:30 बजे जुलूस श्रीचंद्र प्रभु मंदिर से शुरू होगा, जो होकर ज्योति मार्केट, ममता सर्कल, छतरी चौराहे से गुजरकर चंद्र प्रभु मंदिर पर समापन होगा। इसमें देवली शहर के पांचो मंदिर की महिला मंडल, सभी समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें 18 महिला संयोजिका बनी है। इसके अलावा 50 महिला श्रुत सेविका बनी। जिन्होंने जिनालय में शास्त्रों की सेवा सुरक्षा कर यथावत स्थान पर रखी। वहीं शाम पौने 8 बने श्रीचंद्र प्रभु मंदिर के हाल में सभी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। इससे पूर्व समाज के अध्यक्ष द्वारा चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन शास्त्र स्थापना की जाएगी। यह जानकारी मुख्य संयोजिका चंद्रकांता जैन दी ।



