Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअसमान व अनिश्चित जलापूर्ति से ग्रामीण परेशान

असमान व अनिश्चित जलापूर्ति से ग्रामीण परेशान


Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल कनेक्शन तो कर दिया गया। लेकिन व्यवस्थाएं उपयुक्त नहीं होने से ग्रामीण अभी भी पेयजल के लिए तरस रहे हैं।

ग्रामीण महादेव कुमावत, रामप्रसाद, गणेश कुमावत, सांवरा, सत्यनारायण, श्रवण कुमावत, गिरिराज गुर्जर आदि ने बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था सही नहीं होने से ग्रामीणों को पिछले 10 दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। भगवानपुरा में प्रतिदिन जलापूर्ति पर्याप्त हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार कर्मचारियों की ओर से पंचायत में बारी-बारी से वाल्व नहीं खोल कर एक साथ वाल्व खोला जा रहा है। जिससे जल संग्रहण टंकी की पास की बस्तियों में तो पानी पहुंच रहा है। जबकि दूर की बस्तियों में लोग पेयजल तक को तरस रहे हैं। इसके अलावा जलापूर्ति का समय भी निश्चित नहीं है। अधिकतर किसान दोपहर के वक्त खेतों पर रहते हैं। वहीं कई बार पानी अपरान्ह 3 बजे व कई बार शाम 5 बजे आता है। जिससे ग्रामीण पानी नहीं भर पाते हैं और उन्हें जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह व्यवस्था सुधार किए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d