Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपुलिस ने 700 लीटर वॉश नष्ट की, उपकरण भी नष्ट किए

पुलिस ने 700 लीटर वॉश नष्ट की, उपकरण भी नष्ट किए


Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल की दूनी थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के धंधे विरुद्ध कार्रवाई की है। इस दौरान बड़ी मात्रा में पुलिस ने वॉश एवं शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए हैं।

दूनी थाना प्रभारी सरवर खा ने बताया कि इसे लेकर हेड कांस्टेबल राजेश कुमार समेत पुलिसकर्मियों की टीम गठित की और पोल्याड़ा में दबिश दी। इस दौरान पोल्याड़ा की सासी बस्ती में 700 लीटर वॉश को नष्ट किया गया एवं हथकड़ शराब बनाने में उपयोगी भट्टी, कैन आदि उपकरणों को नष्ट किया है। इसी तरह सासी बस्ती पोल्याड़ा के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी भंवरी देवी पत्नी सोदान सांसी निवासी सांसी बस्ती पोल्याड़ा के विरुद्ध एक प्लास्टिक की बोतल में 2 लीटर अवैध हथकढ़ शराब रखने के मामले में एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज किया है। इसके अलावा दूनी थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल रामकिशन ने अनुसंधान कर वांछित आरोपी महेश कुमार पुत्र मथुरा लाल मीणा निवासी ककोड़िया द्वितीय थाना दूनी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी को मवेशी चुराने के आरोप में पकड़ा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d