सोमवार रात राजकीय अस्पताल का मामला
Deoli News 8 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) किसी विवाद में घायल हुए युवक को उपचार के लिए देवली चिकित्सालय में लाए अटेंडर ने चिकित्सक व कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। वही यह युवक वहां मौजूद अन्य लोगों से भी उलझ पड़ा।
सूचना पर हनुमान नगर थाना पुलिस राजकीय चिकित्सालय पहुंची। अस्पताल जानकारी के अनुसार घायल युवक बोरड़ा निवासी प्रकाश है, जो ज्योति कॉलोनी क्षेत्र में हुए विवाद में घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए उसका साथी यहां देवली चिकित्सालय में लेकर आया। इस दौरान अटेंडर युवक अपनी बाइक को ठेठ चिकित्सालय के वार्ड तक ले गया। वहीं जल्दी इलाज कराने की बात को लेकर चिकित्सा डॉ. राहुल सामरिया समेत चिकित्साकर्मियों से उलझ पड़ा। इस दरमियान अस्पताल में इलाज के लिए आए परिजनों से भी उक्त अटेंडर युवक की झड़प हो गई। उक्त घटना के लोगों ने वीडियो भी बनाए हैं। सूचना पर हनुमान नगर थाना पुलिस देवली चिकित्सालय पहुंची। राजकीय चिकित्सालय प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता का कहना है कि इलाज के लिए आए एक युवक ने चिकित्साकर्मियों से बदतमीज की। इसकी उन्हें जानकारी मिली है। उस समय हनुमान नगर पुलिस को सूचना दे दी गई थी।
टालमटोल करती रही पुलिस
इस संबंध में हनुमान नगर थाना प्रभारी से जानकारी चाहिए तो उन्होंने दो टूक जवाब दे दिया कि अनुसंधान अधिकारी से बात करें। उन्होंने इस मामले की जानकारी नहीं है। जबकि थाना क्षेत्र में घटित होने वाली हर घटना की जानकारी अधीनस्थ अनुसंधान अधिकारी अपने थाना प्रभारी को देते हैं। लेकिन वह मामले को लेकर टालमटोल करते नजर आए। वही बाद में मामले की जांच चल रही कहकर पल्ला झाड़ लिया।


