Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माह मोहर्रम का चांद नजर आने के साथ ही इस्लामिक नव वर्ष हिजरी 1446 शुरू हो गया है। मुस्लिम नववर्ष की लोगों ने परस्पर बधाइयां दी।
समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस, हारून अंसारी ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने नूतन वर्ष शुरू होने की परस्पर बधाइयाँ दी। इस अवसर पर शुक्रवार से आशुरा के दस दिनों के रोज़े रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को हज़रत इमाम हसन हुसैन की शहादत के पर्व पर देवली शहर सहित पूरे उपखंड में ताजिये निकाले जाएंगे। यह पर्व हज़रत इमाम हसन हुसैन की शहादत के सम्मान में मनाया जाता है। इस दौरान शहर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



