Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने जमकर तांडव किया। देवपुरा ढाणी में आधा दर्जन किसानों के खेतों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
चोरों ने कुएं पर लगी पानी की मोटर, समरसेबल पंप सेट और वायर चोरी कर लिए। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की वारदात से वे परेशान हैं। इससे पहले भी इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। देवपुरा ढाणी निवासी किसान उदयलाल माली, सोजी माली, रामलक्ष्मण माली सहित किसानों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने बोरवेल पर लगी सोलर प्लेट, मोटर, एसएचपी सोलर पंप और तीन सौ फुट रस्सा, केबिल और पाइप चोरी कर लिए। किसानों ने पुलिस से चोरी हुए सामान को बरामद करने और चोरों को पकड़ने की मांग की है। दूनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए प्रयास कर रही है।



