Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में बरसात से पहले ग्राम पंचायत ने नालों की सफाई काम शुरू कर दिया है। सचिव शिव बालक शर्मा ने बताया कि जलभराव के हालातों से निपटने के लिए पनवाड़ के सभी नालों की सफाई करवाई जा रही है, जो अवरुद्ध थे।

Dam News : बीसलपुर बांध का जलस्तर 2 सेमी और बढ़ा
इस कार्य के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा है, जिससे बरसात में लोगों को राहत मिल सकेगी। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में हर वर्ष नाले अवरुद्ध होने से यहां बाढ़ के हालात बन जाते थे, जिससे रेगर मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, माली मोहल्ला, माताजी का चौक आदि जगहों पर बाढ़ के हालात हो जाते थे। इससे मवेशियों और लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
लेकिन अब प्रशासन ने अवरुद्ध नालों पर जेसीबी चलाकर सफाई करवाई है, जिससे लोगों को राहत मिल सकेगी। प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास का नाला, आसान मोहल्ले में सरकारी कुएं के पास का नाला, मालियों के दरवाजे के पास का नाला, माली समाज धर्मशाला के पीछे का नाला, हाई सेकेंडरी स्कूल के पास का रास्ता और मस्जिद के पीछे वाले रास्ते में जेसीबी चलाकर लोगों को राहत दी गई।



